समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका
वाराणासी। सेवापुरी लोहता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली लोहता क्षेत्र के भट्ठी गांव स्थित शांति सरोवर तालाब से जब वाराणसी भदोही मार्ग धन्नीपुर तिराहे पर पहुंची, तो पहले से मौजूद भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। जहां प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर सहित प्रदर्शन करने की जिद पर अड़ गए और वहीं पर धरना देकर बैठ गए। लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने पुलिस कर्मियों के साथ सड़क पर बैठे नेताओ को हटाया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सड़क से उठकर आगे की ओर बढ़े, और प्रदर्शन करने की अपनी मांग पर टिके रहे।
लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत व कई राउंड की वार्ता होने के बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर लेकर गयी। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरीके से किसान विरोधी है। आज जब तिरंगे के साथ किसानों के समर्थन में रैली निकाल रहे हैं, तो प्रशासन ने प्रदर्शन नहीं करने देना चाहा। सूचना पाकर एडीएम प्रसासन व एसपी ग्रामीण सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुचकर विज्ञापन लिया जहाँ कार्यकर्ताओ ने शांति बनाया।
इसके साथ ही किसान सम्मान ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल को घर से बाहर जाने पर पुलिस ने रोका। बीरभानपुर स्थित उनके आवास पर ही पुलिस ने किया नजरबंद।