कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर गाय बचाव व किसान बचाओ नारे के साथ निकाली गई रैली
मऊ। कांग्रेस पार्टी का आज 136वां स्थापना दिवस है जिसको लेकर जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर कांग्रेस के झण्डा फहराकर स्थापना दिवस मनाया, इसके बाद कांग्रेसियों द्वारा स्थापना दिवस के औसर पर गाय बचाव और किसान बचाव के नारे पर एन एच 29 पर उतर कर रैली निकाली, सूचना मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सी ओ सिटी सहित शहर कोतवाल भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और कांग्रेसियों को रोक दिया। कांग्रेस कार्यकता NH 29 पर धरने पर बैठ गए और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन किया। वही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने मोदी सरकार से दो दो हाथ करने की बात कहकर इस्तीफा की मांग किया है।
इस मामले में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षब इंतेखाब आलम ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस है। जिसमे हम लोगो ने स्थापना दिवस मनाया। 28 दिसम्बर 1885 को कांग्रेस पार्टी की शुरुआत हुई थी। हम लोग आज गाय बचाओ और किसान बचाव के नारे के साथ रैली निकाले है। लेकिन पुलिस ने हम लोगो को रोक दिया है इसलिए हम लोगो द्वारा यही पर धरना दिया जा रहा है।