अलीगढ़उत्तर प्रदेशदेश
जश्न में डूबी भाजपा, 141वां स्थापना दिवस मनाकर लहराया भाजपा का ध्वज
अलीगढ़। केंद्र से लेकर यूपी तक मे सत्ता की चाबी हथियाकर बैठी भाजपा अपना 141वां स्थापना दिवस मनाकर जश्न में डूब गई है। भाजपा के कार्यालयों पर जगह जगह भाजपा के ध्वज को लहराकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
दरअसल जिला अलीगढ़ के भाजयुमों कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी के नेतृत्व में भाजपा का 141वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं भाजपा के सभी कार्यालय और बूथों पर ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही सफाई अभियान व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया। भाजपा के द्वारा किये गए कार्य सराहनीय है भाजपा के राज में भारत को एक करने का काम किया गया है। साथ ही आम जनता के सपनों को साकार करने का काम भाजपा के द्वारा किया गया है।